Bank Holidays March 2022: अगर आपको बैंक का कोई भी काम आने वाले होली के हफ्तों में है, तो यह जान लें कि आने वाले होली के हफ़्तों में 4 दिन बैंक बंद रहने वाला है। उस दौरान आपको बैंक जाने की आवश्यकता नहीं है, बैंक लगातार 4 दिन अर्थात, 17, 18, 19 और 20 मार्च को बंद रहने वाले हैं। इन 4 दिनों में एक दिन रविवार भी है।
हर राज्यों के लिए बैंक के अलग-अलग नियम हैं, RBI के द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर Bank Holidays March 2022 की पूरी लिस्ट दी गई है। बैंक की छुट्टियां हर राज्य में उनके त्योहारों के आधार पर दिया जाता है। बैंक की छुट्टियां सभी राज्यों में लागु नहीं होती हैं। अगर आपको अगले हफ्ते बैंक का कोई भी काम करवाना है, तो बैंक जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट अवश्य देख लें ताकि आपका कीमती समय बर्बाद न हो।
Bank Holidays List in March 2022 की पूरी लिस्ट
- 17 मार्च 2022 : होलिका दहन के दिन छुट्टी – देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बंद रहेगा बैंक।
- 18 मार्च 2022 : होली के दिन – कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, इंफाल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम के अलावा अन्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
- 19 मार्च 2022 : होली के दुसरे दिन – भुवनेश्वर, इंफाल और पटना के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 20 मार्च 2022 : रविवार के दिन साप्ताहिक अवकाश रहेगी।
इस लेख में हमने आने वाले होली के हफ़्तों में छुट्टी की सारी लिस्ट को बताया है, बैंक जाने से पहले एक बार लिस्ट अवश्य जांच लें।