Chapati Making Business : हर कोई दो वक्त की रोटी कमाने के लिए मेहनत करता है, रोटी हमारे भोजन का सबसे महत्वपूर्ण आहार है। अगर रोटी बनाने का व्यवसाय शुरू करें तो अच्छी आमदनी की जा सकती है। भारत में रोटी का खपत अधिक है, इस कारण Chapati Making Business पैसे कमाने का एक अच्छा विकल्प है।
भारत में ऑफिस और कारखानों में सैकड़ों लोग काम करते हैं। ऐसे में टिफिन सर्विस का व्यवसाय अच्छा मुनाफा कमाता है। अधिकतर टिफिन सर्विस वाले रोटी बनाने वाले से रोटी ख़रीदा करते हैं। रोटी बनाने का व्यवसाय को अच्छा लाभ प्राप्त होता है। आप भी Chapati Making Business की शुरुआत कर सकते हैं। Chapati Making Business शुरू करने के लिए किन चीजों की आवश्यकता होगी, इसी के बारे में चर्चा करेंगे।
सबसे जरुरी है, चपाती बनाने की मशीन
अगर आप अच्छा और तेजी से चपाती बनाना चाहते हैं तो आपको चपाती बनाने वाली मशीन की आवश्यकता पड़ेगी। मशीन से रोटी बनाना आसान है और कम समय में अधिक से अधिक रोटी बना सकते हैं। अपने बिजनेस को बड़ा बनाने के लिए आपको मशीन खरीदने की आवश्यकता होगी ताकि आप अधिक रोटी बना कर ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमा सकें।
रोटी बनाने वाली मशीन सेमी ऑटोमेटिक होती है, आप मशीन से 1 घंटे में 1000 से अधिक रोटियां बना सकते हैं। मशीन की मदद से आटा गुथना भी आसान हो जाता है। रोटी का आकर और मोटाई दोनों निर्धारित किया जा सकता है। चपाती बनाने की मशीन की सहायता से कम समय में अधिक से अधिक रोटियां बनाई जा सकती हैं।

दूसरी सबसे जरुरी चीज है चपाती बनाने के लिए आवश्यक माल
हम सभी जानते हैं कि चपाती बनाने के लिए हमें आटा, मैदा, पानी की आवश्यकता होती है। इन सामग्री को रखने के लिए जगह की भी आवश्यकता होती है। ऐसे में आपको करीब 100 वर्ग मीटर जगह की भी तलाश करनी होगी जहाँ आप रोटी बनाने की मशीन, आटा, मैदा आदि सामग्री रख सकें। करीब 100 वर्ग मीटर जगह का इस्तेमाल करके आप यह बिज़नेस की शुरुआत कर सकते हैं।
Chapati Making Business में कितना Investment लगेगा ?
Chapati Making Business के लिए आपको न्यूनतम 3 लाख रुपए की आवश्यकता पड़ेगी। इन रुपए से आप चपाती बनाने की मशीन और अन्य जरुरी सामग्री खरीद सकते हैं। अगर आपके पास खुद का जगह नहीं है तो आप किराये पर जगह ले सकते हैं, परन्तु उसका खर्च अधिक आएगा। Chapati Making Business के Investment में करीब 3 लाख रुपए तक लग जाते हैं।
चपाती के लिए पैकेजिंग सुविधा
ग्राहकों को अच्छी सर्विस देने के लिए आपको पैकेजिंग पर भी ध्यान देना होगा। अच्छी पैकेजिंग से आपका व्यवसाय बढ़ेगा। अच्छी पैकेजिंग से रोटी गर्म रहेगी और साफ़-सफाई का भी ध्यान रखना होगा। फॉयल रैपिंग पेपर का उपयोग सबसे प्रचलित है, इसमें रोटी गर्म रहती है।
Chapati Making Business से मुनाफा कितना होगा
1000 रोटी बनाने के लिए लगने वाली सामग्री और अन्य खर्च मिलाकर करीब 1000 रुपय तक लगेगा। एक घण्टे में 1000 रोटी बनाया जा सकता है जिसे आप बाजार में 2 रुपए प्रति रोटी बेच सकते हैं जिससे 1000 रोटी पर 1000 रुपय का मुनाफा हुआ। करीब 8 से 10 घण्टे काम करने पर रोजाना 8 से 10 हज़ार रुपए का मुनाफा कमाया जा सकता है।
