Citibank Fixed Deposit : सिटी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दर में बदलाव किया है। नई ब्याज दर को 17 मार्च, 2022 से लागू की गई है, बैंक अब आम लोगों को 1.85% से 3.50% और सीनियर सिटीजन को 2.35% से 4.00% तक फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 2 करोड़ रुपये 7 दिनों से 1096 दिनों में मेच्योर होते हैं। सिटी बैंक अपने सभी ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट, मल्टी डिपॉजिट, आवर्ती जमा, वरिष्ठ नागरिक के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट और टैक्स सेविंग डिपॉजिट जैसे कई डिपॉजिट विकल्प पर ब्याज दरों में बदलाव किया है।
सिटी बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर ( 2 करोड़ से कम के राशि के लिए )
इस फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 7 से 1096 दिनों तक की अवधि के लिए न्यूनतम 1000 रुपये के निवेश की आवश्यकता पड़ती है। बैंक चालू खाता ग्राहकों को तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज/साधारण ब्याज त्रैमासिक भुगतान विकल्पों के अलावा जमा मूल्य के 90% तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा भी प्रदान करता है। 17 मार्च, 2022 तक वर्तमान सिटीबैंक सावधि जमा ब्याज दरें नीचे दी गई है।
जमा अवधि | ब्याज दर प्रति वर्ष |
7 से 10 दिन | 1.85% |
11 से 14 दिन | 1.85% |
15 से 25 दिन | 1.90% |
26 से 35 दिन | 1.90% |
36 से 45 दिन | 2.55% |
46 से 60 दिन | 2.55% |
61 से 90 दिन | 2.55% |
91से 120 दिन | 2.55% |
121 से 150 दिन | 2.55% |
151 से 180 दिन | 2.55% |
181 से 270 दिन | 2.60% |
271 से 364 दिन | 2.75% |
365 से 400 दिन | 2.75% |
401 से 540 दिन | 2.75% |
541 से 731 दिन | 3.00% |
732 से 1095 दिन | 3.50% |
1096 दिन या इससे कम | 3.50% |
सिटी बैंक रेकरिंग डिपॉजिट पर ब्याज दरें
आप अपने खाते को रेकरिंग डिपॉजिट के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। आप 12 से 24 महीने की मेच्योर अवधि पर 1,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक की मासिक राशि के लिए रेकरिंग डिपॉजिट खाता खोल सकते हैं। सिटी बैंक 17 मार्च, 2022 तक 2 करोड़ रुपये से कम की रेकरिंग डिपॉजिट पर निम्नलिखित ब्याज दरें दे रहा है।
जमा अवधि | ब्याज दर प्रति वर्ष |
365 से 400 दिन तक | 2.75% |
401 से 540 दिन तक | 2.75% |
541 से 731 दिन तक | 3.00% |
सिटी बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिक के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर
2 करोड़ रुपये से कम की राशि पर वरिष्ठ नागरिक के लिए FD पर प्रति वर्ष अतिरिक्त 50 आधार अंक दिए जाते हैं। NRI वरिष्ठ नागरिक FD के पात्र नहीं हैं, और वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD पर वर्तमान ब्याज दरें निम्न हैं।
जमा अवधि | ब्याज दर प्रति वर्ष |
7 से 10 दिन | 2.35% |
11 से 14 दिन | 2.35% |
15 से 25 दिन | 2.40% |
26 से 35 दिन | 2.40% |
36 से 45 दिन | 3.05% |
46 से 60 दिन | 3.05% |
61 से 90 दिन | 3.05% |
91 से 120 दिन | 3.05% |
121 से 150 दिन | 3.05% |
151 से 180 दिन | 3.05% |
181 से 270 दिन | 3.10% |
271 से 364 दिन | 3.25% |
365 से 400 दिन | 3.25% |
401 से 540 दिन | 3.25% |
541 से 731 दिन | 3.50% |
732 से 1095 दिन | 4.00% |
1096 दिन | 4.00% |
सिटी बैंक टैक्स सेविंग डिपॉजिट प्लान
जो लोग अपना टैक्स बचाना चाहते हैं, वे सिटीबैंक की टैक्स सेविंग डिपॉजिट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2006 के वित्त अधिनियम के अनुसार, 5 वर्ष के लिए बुक किए गए 1,50,000 रुपये तक की सावधि जमा आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80c के तहत कर लाभ के पात्र हैं। यह उत्पाद आपको हर वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपये तक बुक करने की अनुमति देता है। टैक्स सेविंग डिपॉजिट के लिए 5 साल की लॉक-इन अवधि के लिए, सिटी बैंक 17 मार्च, 2022 तक टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर नीचे दिखाई गई ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है।
जमा अवधि | ब्याज दर प्रति वर्ष |
5 साल | 3.5%-4.00% |