FD Rates SBI, HDFC Bank, Canara Bank, Bank of Baroda : इस लेख में हम SBI, HDFC Bank, Canara Bank और Bank of Baroda द्वारा दी जाने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दर की तुलना करेंगे।
Canara Bank ने 1 मार्च, 2022 को अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दर पर बदलाव किया है और 25 आधार अंकों तक की वृद्धि की है। फरवरी, 2022 में SBI, HDFC Bank और Bank of Baroda (BOB) ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर को बढ़ाया है। सभी बैंकों का FD पर लगने वाला ब्याज दर उनके जमा अवधि के अनुसार अलग-अलग होता है। फिक्स्ड डिपॉजिट करने से पहले सभी बैंकों के FD पर लगने वाला ब्याज दर की तुलना करना आवश्यक है।
यहाँ हम SBI, HDFC Bank, Canara Bank और Bank of Baroda के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर लगने वाले नए ब्याज दर की तुलना करेंगे।

Canara Bank के नए FD ब्याज दर
नए ब्याज दर के अनुसार Canara Bank में 7 से 45 दिनों तक FD करवाने पर 2.90% का ब्याज दर मिलता है। 46 से 90 दिन, 91 से 179 दिन और 180 से 1 वर्ष तक के लिए FD करवाने पर क्रमशः 3.9%, 3.95% और 4.40% ब्याज दर मिलता है। 1 साल के लिए FD करवाने पर 5.1% और 1 साल से 2 साल के लिए FD करवाने पर 5.15% का ब्याज दर मिलता है। 2 से 3 साल के लिए FD करवाने पर 5.2% और 3 से 5 साल के लिए FD करवाने पर 5.45% का ब्याज दर मिलता है। 5 से 10 साल के लिए FD करवाने पर 5.5% का ब्याज दर दिया जाता है।

Bank of Baroda के नए FD ब्याज दर
नए ब्याज दर के अनुसार Bank of Baroda में 7 से 45 दिनों तक FD करवाने पर 2.8% का ब्याज दर मिलता है। 46 से 180 दिन तक के लिए FD करवाने पर 3.7% ब्याज दर मिलता है। 1 साल के लिए FD करवाने पर 5% और 1 साल से 3 साल के लिए FD करवाने पर 5.1% का ब्याज दर मिलता है। 3 से 10 साल के लिए FD करवाने पर Bank of Baroda द्वारा 5.25% का ब्याज दर दिया जाता है।

SBI के नए FD ब्याज दर
7 दिनों से 10 साल के लिए SBI FD अपने ग्राहकों को 2.9% से 5.5% तक का ब्याज दर प्रदान करता है। सीनियर सिटीजन को 3.4% से 6.30% तक ब्याज दर दिया जाता है।

HDFC Bank के नए FD ब्याज दर
HDFC Bank 7 दिनों से 10 साल के बीच के FD पर 2.50% से 5.60% तक ब्याज दिया करता है। सीनियर सिटीजन को 7 दिनों से 10 साल के बीच के FD पर 3% से 6.35% तक ब्याज दर प्रदान करता है। 14 फरवरी, 2022 से यह ब्याज दर लागू किया गया है।