Kotak Mahindra Bank FD interest rates: कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दर में बदलाव किया है। नया ब्याज दर 9 मार्च, 2022 से लागू हो चुकी हैं। अपडेटेड ब्याज दर 2 करोड़ रुपये से कम की राशि पर लागू होती है।
बदलाव के बाद, 365 से 389 दिनों की FD को बढ़ाकर 5% तक कर दिया गया है। पहले, बैंक ने 365 से 389 दिनों की FD पर 4.9% ब्याज दर देता था।
अन्य समय के लिए, कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा 7 से 30 दिनों, 31 से 90 दिनों और 91 से 120 दिनों के FD पर क्रमशः 2.5%, 2.75% और 3% की ब्याज दर देता है।
7 दिनों से लेकर 10 साल में FD पर बैंक 3% से लेकर 5.8% तक की ब्याज दर देता है। 181 से 363 दिनों की FD पर 4.40% का ब्याज दर, और 364 दिनों की FD पर 4.50% का ब्याज दर दिया करता है।
390 दिनों से 23 महीने तक की FD पर 5.10% का ब्याज दर से दिया जाता है।
3 से 5 वर्ष की अवधि के FD पर ब्याज दर 5.45% दिया जाता है। 5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष से कम के FD पर 5.50% मिलता है।
सीनियर सिटीज को FD पर 50 आधार अंक ज्यादा ब्याज दर की पेशकश की जाती है।
पिछले महीने में, HDFC Bank, SBI, इंडसइंड बैंक, आईडीबीआई बैंक और अन्य कई बैंकों ने अपने FD पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। हाल ही में एक्सिस बैंक ने भी दूसरी बार ब्याज दरें बढ़ाई हैं। नई दरें 5 मार्च, 2022 को लागू हुईं हैं।