महामारी के बाद कई लोगों के लिए जीवन बीमा लेना प्राथमिकता बन गया है और लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इस महामारी ने देश में लाखों लोगों की जान ले ली है।
ऐसे में लोग लाइफ इंश्योरेंस के प्रति जागरूक हुए हैं। लेकिन, लेते समय अक्सर लोग कुछ गलतियां कर बैठते हैं, इस लेख में इसी के बारे में जानेंगे।
निर्णय लेने में देरी करना
कई कारणों से लोग लाइफ इंश्योरेंस खरीदने का निर्णय टाल दिया करते हैं। 30-35 साल के लोग इस पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं समझते हैं। ऐसा इस लिए है कि उन्हें अपनी जान को कोई खतरा नजर नहीं आता, और इस उम्र में लोग लापरवाह भी होते हैं। विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि जीवन बीमा आप जितनी देर से खरीदेंगे, जोखिम उतना ही अधिक बना रहेगा। ऐसे में सही समय पर लाइफ इंश्योरेंस लेना जरुरी है।
टर्म प्लान नहीं लेना
एक नियमित टर्म प्लान में, पॉलिसी की अवधि के दौरान अगर पॉलिसी लेने वाले की मौत हो जाती है तो ऐसे स्थिति में नॉमिनी को बिमा की राशि मिल जाता है। यदि पॉलिसी लेने वाला पॉलिसी की अवधि पूरी कर लेता है, तो समाप्ति होने पर कोई लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में अधिकतर लोग इस वजह से लॉन्ग टर्म प्लान नहीं लिया करते हैं। अधिकतर लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियां निवेश पहलू को ध्यान में रखकर खरीदी जानी चाइये।
महत्वपूर्ण जानकारी को छुपा लेना
बहुत से लोग पॉलिसी खरीदते समय महत्वपूर्ण जानकारी को छिपा लेते हैं जैसे कि कोई बीमारियां, परिवार में मेडिकल हिस्ट्री, धूम्रपान, अधिक शराब पीना आदि शामिल हैं। पॉलिसी खरीदते समय अगर ऐसी जानकारी को नहीं बताया जाये तो दावा अस्वीकार भी किया जा सकता है।
लंबी अवधि की नीति वाला पॉलिसी लेना
कुछ बीमा कंपनियां 100 साल या उससे अधिक के लिए पॉलिसियां उपलब्ध करती हैं। विशेषज्ञ ऐसी पॉलिसी से बचने को कहते हैं। ऐसे में ज्यादा प्रीमियम देना पड़ जाता है।
शॉर्ट टर्म पॉलिसी लेना
बहुत छोटी अवधि के लिए पॉलिसी लेना भी गलत है। 45-50 आयु वर्ग के लोगों के लिए जीवन बीमा खरीदना सस्ता हो सकता है। लेकिन, पॉलिसी की अवधि समाप्त होने के बाद जोखिम का खतरा परिवार पर पड़ सकता है।
प्रीमियम रिटर्न विकल्प चुनना
ऐसी पॉलिसियों में, यदि पॉलिसीधारक पॉलिसी की अवधि तक जिन्दा रहता है, तो पूरा प्रीमियम वापस आपको मिल जाता है। यह एक अच्छे सौदे की तरह लग सकता है। लेकिन, यह आपको फंसाने का काम करता है। इसमें आपको ज्यादा प्रीमियम देना होता है।
जीवन बीमा का परीक्षण नहीं करना
आपके जीवन में कई चरण आते हैं जहां आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। विवाह या परिवार में बच्चे का जन्म ऐसे ही चरण हैं। इसलिए जीवन बीमा की जरूरत बढ़ जाती है। आपको अपने बच्चे और परिवार के लिए लेना जरुरी होता है।
गलत भुगतान का विकल्प चुनना
अधिकांश जीवन बीमा पॉलिसियां कई तरह के भुगतान विकल्पों के साथ आती हैं। पॉलिसीधारक की मृत्यु पर, चुने गए विकल्प के आधार पर ही आपके परिवार को भुगतान किया जाता है। सही भुगतान विकल्प चुनना बहुत ही महत्वपूर्ण है नंही तो आगे परेशानियां आ सकती हैं।
सीमित भुगतान विधि चयन
नियमित भुगतान विकल्प में, पॉलिसी की पूरी अवधि के लिए सालाना प्रीमियम का भुगतान किया जाना चाहिए। लेकिन आप ‘सीमित भुगतान’ विकल्प भी चुन सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ साल ही चुकाने होंगे। विशेषज्ञ इसके फायदों के बारे में ज्यादा विश्वास नहीं रखते हैं।
आपके परिवार को पॉलिसी के बारे में पता ही नहीं होना
जीवन बीमा खरीदते समय लोग यही सबसे बड़ी गलती करते हैं, कि उनके पॉलिसी के बारे में किसी को पता नहीं होता। कुछ लोग पॉलिसी खरीदते हैं लेकिन, परिवार वालों को नहीं बताते है। अब क्लेम करने वाला ही कोई नहीं होता तो जरूरत पड़ने पर उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए, परिवार के सदस्यों को न केवल पॉलिसी के बारे में सूचित किया जाना चाहिए बल्कि इसकी विशेषताओं को भी बताना चाहिए।
इसे भी पढ़ें :-
PF अकाउंट का बैलेंस कैसे चेक करें
सैलरी स्लिप के बिना भारत में 10 सर्वश्रेष्ठ Instant Loan Apps
महिलाओं के लिए पर्सनल लोन
20000 की सैलरी पर कितना लोन मिल सकता है
Central Bank of India Two Wheeler Loan
आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस की मुख्य विशेषताएं और लाभ