Savings Account Interest Rates: ऐसा निवेश योजना जो आपको वित्तीय संकटों से बचाने में और एक अच्छा रिटर्न देने में आपकी मदद करता है और आपके पोर्टफोलियो को मजबूर बनाता है। ऐसे में हर वेतनभोगी और गैर-वेतनभोगी दोनों को एक बचत खाता बनाना चाहिए। बचत बैंक खाते की ब्याज दरों का भुगतान त्रैमासिक रूप से 30 जून, 30 सितंबर, 31 दिसंबर और 31 मार्च को किया जाता है। बहुत सारे अलग-अलग तरह के बचत खाते हैं जिनका इस्तेमाल विभिन्न जरूरतों के लिए किया जाता है, लेकिन बचत खाता बनाने का मुख्य उद्देश्य अल्पकालिक वित्तीय संकटों को दूर करना है।
यहाँ सबसे मुख्य बात यह है कि कौन सी बैंक बचत खाते पर अच्छा रिटर्न देती है। यहाँ हमने टॉप 3 निजी क्षेत्र के बैंकों के बारे में बताया है जोकि बचत खातों पर 6% से अधिक ब्याज का भुगतान कर रहे हैं। याद रखें कि हम इन बैंकों को केवल उनकी ब्याज दरों के कारण टॉप 3 पर रख रहे हैं, उनके बाजार पूंजीकरण के विषय को ध्यान में नहीं रखा जा रहा है।
DCB Bank
DCB ऐसा बैंक है जो अभी के समय में बचत खातों पर बहुत अच्छा ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। DCB Bank 50 लाख से 2 करोड़ रुपय तक के खाते में अधिकतम 6.75% की ब्याज दर दे रही है। बैंक द्वारा 7 फरवरी, 2022 से नए ब्याज दर को नीचे की तालिका में दिखाया जा रहा है :-
अमाउंट | ब्याज दर प्रति वर्ष 7 फरवरी, 2022 से लागू |
बैंक खाते में 1 लाख तक की राशि पर | 2.50% |
बैंक खाते में 1 लाख से अधिक और 2 लाख से कम राशि पर | 4.50% |
बैंक खाते में 2 लाख से अधिक और 10 लाख से कम राशि पर | 5.00% |
बैंक खाते में 10 लाख से अधिक और 25 लाख से कम राशि पर | 6.25% |
बैंक खाते में 25 लाख से अधिक और 50 लाख से कम राशि पर | 6.50% |
बैंक खाते में 50 लाख से अधिक और 2 करोड़ से कम राशि पर | 6.75% |
RBL Bank
DCB Bank के बाद, RBL बैंक बचत खातों पर बहुत अच्छा ब्याज दर देने वाला भारत का 2nd बैंक है। RBL बैंक अब 10 लाख से अधिक और 5 करोड़ रुपए से कम बचत खाते की राशि पर 6.25% तक की ब्याज दर का पेशकश करता है। RBL Bank 3 फरवरी, 2022 से बचत जमा पर निम्नलिखित ब्याज दर दे रहा है :-
बैलेंस राशि | ब्याज दर (प्रति वर्ष) 03 फरवरी, 2022 से लागू |
1 लाख रुपये तक | 4.25% |
1 लाख रुपये से 10 लाख तक | 5.50% |
10 लाख से 3 करोड़ रुपए तक | 6.25% |
3 करोड़ से 5 करोड़ रुपए तक | 6.25% |
Bandhan Bank
Bandhan Bank हमारे तालिका में 3rd नंबर पर है, 10 लाख से 2 करोड़ रुपए तक की राशि पर 6% की ब्याज दर दे रहा है। बैंक 1 नवंबर, 2021 से निम्नलिखित ब्याज दर की पेशकश कर रहा है :-
बैलेंस राशि | ब्याज दर (प्रति वर्ष) 1 नवंबर, 2021 से लागू |
1 लाख रुपए तक के दैनिक बैलेंस पर | 3.00% |
1 लाख से 10 लाख रुपए तक के दैनिक बैलेंस पर | 5.00% |
10 लाख से 2 करोड़ रुपए तक के दैनिक बैलेंस पर | 6.00% |
2 करोड़ से 10 करोड़ रुपए तक के दैनिक बैलेंस पर | 5.00% |