SBI Savings Fund: SBI Savings फंड में निवेश करना बहुत मुनाफे का फायदा है। 5 साल में ही 37% से ज्यादा का रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
SBI Savings Fund: जब हम इन्वेस्टमेंट करने का सोचते हैं तो मन में प्रश्न आता है कि कैसे अधिक से अधिक रिटर्न मिलेगा। बहुत से लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोचते हैं। म्यूचुअल फंड में भी आप कम समय में अच्छा रिटर्न ले सकते हैं, परन्तु म्यूचुअल फंड जोखिम से भरा होता है। मार्किट में बहुत तरह के म्यूचुअल फंड हैं। जहां शार्ट पीरियड में ठीक रिटर्न मिल रहा है। हालांकि कहीं पर भी निवेश करने से पहले, एक बार उनका अच्छे से अवलोकन कर लेना चाहिए। अगर आप भी कहीं पर निवेश करने का सोच रहे हैं। तो आज हम आपको बतायेंगे कि कहाँ निवेश करना चाहिए। ऐसे ही कुछ म्यूचुअल फंड के बारे में बात करेंगे।
ऐसा म्यूचुअल फंड जहां 5 साल में 37% से ज्यादा रिटर्न प्राप्त होता है। ऐसे फंड का नाम है SBI Savings Fund डायरेक्ट प्लान ग्रोथ (SBI Savings Fund Direct Plan Growth)
2004 में इस म्यूचुअल फंड को लाया गया था
स्टेट बैंक सेविंग्स फंड ( SBI Savings Fund ) एक डेट मनी मार्केट फंड है। इसे बैंक ने 2004 में मार्केट में उतारा था। इस फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट 24756.98 करोड़ तक है। 30 मार्च 2022 तक इसका एनएवी 35.5508 रुपए हो गया था। इस फंड में निवेश करना बहुत फायदे का सौदा है।
कितना रिटर्न प्राप्त हो सकता है
स्टेट बैंक सेविंग्स फंड ( SBI Savings Fund ) को रेटिंग एजेंसी क्रिसिल और वैल्यू रिसर्च ने क्रमशः 3 और 4 रेटिंग दी हुए है। इस प्लान में न्यूनतम 500 रुपए निवेश करना आवश्यक है। इसमें किसी तरह का कोई लॉक इन पीरियड नहीं होता है। जो लोग जल्दी से जल्दी अच्छा रिटर्न चाहते हैं और थोड़े वह जोखिम उठा सकते हैं, वे इस फंड में निवेश बिल्कुल कर सकते हैं।
स्टेट बैंक सेविंग्स फंड में निवेश से मिलेगा इतना रिटर्न मिलेगा
एक वर्ष में SBI Savings Fund ने 3.99% रिटर्न देता है। दो वर्ष में 9.88% हो जाता है,जबकि वार्षिक आधार पर 4.82% ही रिटर्न दिया है। तीन वर्ष में 18.35% और पांच वर्ष में 37.05% रिटर्न तक आ जाता है। अगर SIP की बात करें तो, एक साल में 2.16%, 2 वर्ष में 4.37%, 3 वर्ष में 7.61% और 5 साल में 15.85% तक का रिटर्न मिलता है। ऐसे में SBI Savings Fund में निवेश करना बहुत ही मुनाफे का सौदा है।